Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और सामान्य जीवन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
हिमाचल में स्कूल और कॉलेज बंद
हिमाचल प्रदेश के ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। एहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई जगह बादल फटने, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं हुई हैं। मनाली और बंजार में भी हालात खराब हैं। वहीं, कैलाश यात्रा से लौट रहे एक यात्री की पत्थर गिरने से मौत हो गई।
#WATCH | Valsad, Gujarat | Tehsildar of Pardi Tehsil, Kiran Rana, said, After the rain, about four feet of water was flowing over the road… An i10 car got stuck there. The driver was saved by the locals, but despite trying, they could not save his child and wife. For that… https://t.co/IxoBgVHEhh pic.twitter.com/AeoQ8YJ9zW
— ANI (@ANI) August 21, 2025
कुल्लू में बाढ़ और सड़कें बंद
कुल्लू जिले के शास्त्री नगर इलाके में अचानक आए बाढ़ के पानी से घर और गाड़ियां बह गईं। मंडी जिले के सिलभुधानी गांव में भी पुल बह गया। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 368 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मंडी और कुल्लू में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए टोल वसूली पर भी रोक लगा दी गई है।
दिल्ली में उमस भरी गर्मी
दिल्ली में मौसम सामान्य है लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदूषण स्तर भी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। बुधवार को पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया।
मुंबई में बारिश से राहत लेकिन अलर्ट जारी
मुंबई में बुधवार को बारिश की रफ्तार कम हुई जिससे लोगों को राहत मिली। लोकल ट्रेन समेत सभी सेवाएं बहाल हो चुकी हैं। स्कूल और कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। हालांकि, गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीएमसी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और इमरजेंसी हेल्पलाइन 1916 भी सक्रिय कर दी है।