MASBNEWS

शिक्षक खोमन सिन्हा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित,,

शिक्षक खोमन सिन्हा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित,,

फिंगेश्वर/गरियाबंद:- जिले के प्रतिभाशाली एवं नवाचारी शिक्षक खोमन सिन्हा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की सफलता है, बल्कि उनके परिवार, समाज एवं पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है।

शिक्षक खोमन सिन्हा ने अपने निरंतर परिश्रम, नवीन शैक्षिक नवाचारों तथा विद्यार्थियों के प्रति अपनापन के भाव से कार्य करते हुए शिक्षा जगत में विशेष पहचान बनाई है। उनके प्रयासों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ी है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर सार्थक पहल हुई है।

यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि समर्पित भाव से किया गया कार्य हमेशा समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता है। उनके इस कार्य ने न केवल उनके माता-पिता व ग्राम का नाम रोशन किया है बल्कि सम्पूर्ण गरियाबंद जिले को गौरवान्वित किया है।

गरियाबंद जिले के नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएं शिक्षक खोमन सिन्हा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं तथा आशा व्यक्त करते हैं कि वे भविष्य में भी शिक्षा की उन्नति और समाज निर्माण के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

इस शानदार उपलब्धि के लिए रोहित साहू विधायक विधानसभा राजिम, छ.ग. राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, जिला पंचायत सभापति नंदिनी ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष इन्द्राणी नेहरू साहू, उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, अजीत सिंह जाट पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर एवं सहायक संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, जिला परियोजना समन्वयक खेलसिंह नायक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, हरिभूमि चीफ ब्यूरो गोरेलाल सिन्हा, समस्त पत्रकार- भागीरथी सिन्हा, अंकुर पहाड़िया नवभारत, जितेंद्र सिन्हा दैनिक भास्कर, तरुण यदू, दीपक पोद्दार, श्याम किशोर शर्मा, देव प्रसाद बघेल, थानेश्वर बंजारे, किरण साहू, अजय देवांगन, उरेंद्र साहू,भोलाराम साहू, शेख इमरान,अवध राम सिन्हा कलार समाज जिला अध्यक्ष गरियाबंद, ओमप्रकाश सिन्हा अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा सचिव, धनेश्वरी सिन्हा महिला मंच अध्यक्ष सिन्हा समाज फिंगेश्वर, कुमेंद्र कश्यप सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष गरियाबंद, मुन्ना लाल देवदास राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक, भागचंद चतुवेर्दी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, घनश्याम कंवर शिक्षक, लीला राम मतवाले , दुर्गेश विश्वकर्मा, टीकम साहू सहित क्षेत्रवासियो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share this content:

Leave a Comment