MASBNEWS

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रायपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन, 360 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित।

 

बलौदाबाजार -:  6 सितम्बर 2025 / 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में रग्बी एवं कुराश खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर जोन ओवर ऑल चैम्पियन बना। इस अवसर पर खेल स्पर्धा के विजताओं को परितोषिक वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत 15 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं 3 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार प्रदान किया गया।उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शिक्षकों एवं बेहतर व नावाचरी कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने अपने जोन का नाम रोशन किया है। आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश का नाम राशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जसमे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और लगन से भाग लेने की प्रेरणा दी।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्ठा और खेल भावना से खेलों में भाग लेने कहा।

 

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया कि 3 सितम्बर से 6 सितम्बर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुराश एवं रग्बी खेल शामिल था। इन दोनों खेल में प्रदेश के पांचो संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा को अलग- अलग 5 जोन बनाया गया था। पांचो जोन से कुल 360 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रग्बी खेल बालक एवं बालिका अंतर्गत कुल 24 विजेता तथा कुराश बालक एवं बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष अंतर्गत कुल 48 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, आवागमन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

 

खेल परिणाम- कुराश अंडर 14 बालक प्रथम सरगुजा जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय दुर्ग जोन, बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दुर्ग जोन, अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन एवं तृतीय सरगुजा जोन, बालिका वर्ग में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन एवं तृतीय रायपुर जोन, अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन एवं तृतीय सरगुजा जोन,19 बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दुर्ग जोन रहा। रग्बी – बालक वर्ग प्रथम बस्तर जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन, बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर जोन द्वितीय बस्तर जोन एवं तृतीय दुर्ग जोन रहा।

 

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण – इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत 15 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं 3 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार प्रदान किया गया। विकासखंड बलौदाबाजार से सहायक शिक्षक शिवनारायण पैकरा, सहायक शिक्षक सुनीता पटेल, सहायक शिक्षक चंद्रकांता साहु, विकासखंड कसडोल से प्रधान पाठक परस राम तारक,सहायक शिक्षकएलबी शांति कुमार साहु, सहायक शिक्षक एलबी दिलीप कुमार यादव,विकासखंड पलारी से सहायक शिक्षक एलबी परमेश्वरी पैकरा, सहायक शिक्षक एलबी प्रकश कुमार सेन, सहायक शिक्षक एलबी अनिल कुमार आडिल, विकासखंड भाटापारा से सहायक शिक्षक पुष्पा देवांगन, सहायक शिक्षक अभिलाषा शर्मा, सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुमार मानसरोवर,विकासखंड सिमगा से सहायक शिक्षक एलबी किशोर प्रसाद देवांगन, सहायक शिक्षक एलबी,नीलकंठ यादव,सहायक शिक्षक एलबी निरंजन कुमार वर्मा को शिक्षदूत सम्मान अंतर्गत शाल श्रीफल व 5 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया। ज्ञानदीप पुरस्कार में शिक्षक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय,शिक्षक एलबी बिहारी लाल पटेल एवं शिक्षक गोपेश कुमार साहु को शाल, श्रीफल एवं 7 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया। इसके साथ है उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शिक्षकों जिसमें एवं बेहतर व नावाचरी कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष रामाधार पटेल, पुष्पराज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कोच एवं बड़ी संख्या में खिलाडी उपस्थित थे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment