MASBNEWS

क्षेत्र में कृषि कार्य जोरों पर – युवा नेता युधिष्ठिर नायक I

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान और ग्रामीण राज्य है, जिसे पूरे भारत में ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। यहां की धान की उपज न केवल राज्य में, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है।

इन दिनों प्रदेश के किसान भाई पूरी तन्मयता से कृषि कार्य में जुटे हुए हैं। खेतों की मिट्टी और जलवायु के अनुसार विभिन्न किस्मों की बीज बोवाई और रोपाई का कार्य जोरों पर है। किसान 90 दिन से लेकर 130 और 150 दिन की अवधि वाली धान की किस्में लगा रहे हैं। इनमें मोटा, पतला और सुगंधित धान की खेती प्रमुख रूप से की जा रही है।

विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों के किसान अपने घरेलू उपयोग के लिए HMT, जवाफूल, विष्णु भोग जैसे सुगंधित और स्वादिष्ट धान की किस्में बोते आ रहे हैं। इन किस्मों का न केवल स्वाद बल्कि इनकी सुगंध भी अनूठी होती है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान के युवा अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर नायक ने कहा कि,

> “हमारे वनांचल क्षेत्र में इन दिनों कृषि कार्य का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है। यह ‘खेती का त्योहार’ पूरे महीने चलता है, जिसे हम सभी मिलकर बड़े उत्साह और परंपरा के साथ मनाते हैं।”

 

यह समय खेत-खलिहानों में परिश्रम, उम्मीद और हरियाली का प्रतीक बन चुका है। यह दृश्य न केवल आत्मनिर्भरता की तस्वीर पेश करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और कृषि समृद्धि का भी प्रमाण है।

 

Share this content:

Leave a Comment