MASBNEWS

अतर्रा, बांदा: प्रेम प्रसंग में विफलता बनी जानलेवा, 22 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से हत्या

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय प्रियंका की उसके मौसेरे भाई शिव शंकर ने कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने आधी रात को प्रियंका को जगाकर एक अलग कमरे में ले गया, जहां उस पर एक के बाद एक कई वार किए। जब प्रियंका बेहोश हो गई, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को प्रियंका एकांत कमरे में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध और उसमें विफलता से जुड़ा प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। परिजनों से तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिला रही है।

Share this content:

Leave a Comment