बलौदा बाजार। जिला बलौदा बाजार के सक्षम कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा बाजार में रखा गया। सक्षम विकलांगों के विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन है। सक्षम का गठन 20 जून 2008 को हुई है इससे पहले दृष्टिहीन कल्याण संघ के नाम से संचालित होता था। पहले सिर्फ दृष्टि बाधितों पर कार्य करते थे परंतु अब 21प्रकार विकलांगों पर सक्षम अपना सेवा प्रदान करता है।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सक्षम द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में शुरुआत होने से पहले संगठन मंत्र दोहराया गया।
प्रशिक्षण का प्रथम कालांश सक्षम के प्रदेश सचिव डॉक्टर अनूप पांडेय ने लिया उन्होंने सक्षम का स्थापना , परिचय , उद्देश्य, पूर्व इतिहास,वर्तमान में सक्षम के कार्य,सक्षम के विस्तार के मूल मंत्र बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्य करने के पद्धति और कार्य विस्तार की योजना बनती है इस कारण हर संगठन का प्रशिक्षण रखा जाना आवश्यक होता है। कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों का परिचय भी इसी के माध्यम से होता है। नया कार्यकताओं को सक्षम के बारे में जानकारी मिलता समझ का विकास होता है।
सक्षम दिव्यांगजनों के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक स्थान दिलाने हेतु हर संभव जन जागरूकता का कार्यक्रम करते है।
सक्षम द्वारा रक्त दान, नेत्र दान और देह दान जैसे कार्यक्रम भी समाज में चलाए जाते है।
उन्होंने बताया कि सक्षम में चलाने के लिए 1. मैन पॉवर,2. मनी पॉवर,3.मीडिया और 4.मैनेजमेंट अति आवश्यक है इसके लिए सक्रिय कार्यकताओं को जोड़ने के लिए सतत कार्य करना चाहिए। सक्षम का विस्तार पूरे देश के जिला जिले स्तर पर हो चुका है अब बारी है विकासखंड स्तर पर संगठन खड़ा करने का इसके लिए क्या कर सकते है सबको अपना सहभागिता निभाना है।
प्रशिक्षण के दूसरा कालांश सक्षम के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश अवस्थी ने लिया उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से वर्तमान कार्य और आगे का लक्ष्य पूछा।
प्रशिक्षण के तीसरा कालांश सक्षम के प्रांत सहसचिव अंजली चावड़ा ने विकलांग के 21 प्रकार और सक्षम के सात आयाम को सबके सामने रखा और महिला सशक्तिकरण के लिए लोगो को प्रेरित किया। सक्षम के कार्य कैसे बढ़ेगा लोग कैसे जुड़ेंगे उन्होंने जागरूकता, युवा, कला,क्रीड़ा रोजगार, एडोकेसी और अनुसंधान जैसे आयामों पर विस्तृत बात रखी।
आगे उन्होंने देश में हो रहे प्रयागराज महाकुंभ मेले में सक्षम द्वारा संचालित नेत्र कुंभ कैंप का जानकारी दिया जहां पर आने वाले मरीजों के नि: शुल्क नेत्र परीक्षण कर , फ्री दवा,फ्री चश्मा,फ्री ऑपरेशन जैसे सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम नगर से उपस्थित समाजसेवी अनिमेष मिश्रा ने सक्षम टीम को प्रशिक्षण वर्ग के लिए बधाई दिया और हर संभव मदद करने का वादा किया।
राष्ट्रीय स्वयं संघ के शालीन साहू ने धर्म के चार आधार बताया 1.सत्य ,2.सुचिता ,3.तपस और 4.करुणा । जब किसी व्यक्ति में अंतरमन से करुणा जागृत हो जाता है तो स्वमेव सत्य, सुचिता और तपस स्वभाव में आ जाता है। सक्षम करुणा से उत्पन हुई संगठन है सामाजिक क्रांति के लिए कार्य कर रही है सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।
अंतिम में दिव्यांग नीलकंठ पटेल जी ने अपना विचार रखा।
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम चरण में अर्चना बघेल को ब्लॉक संयोजक बलौदा बाजार का दायित्व दिया गया। सक्षम के लिए सतत कार्य करने वाली रोशनी पुरैना, सुमन यादव और बीना साहू और नया सवेरा कल्याण समिति को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग का आभार प्रदर्शन डॉ निशांत बाजपेई जिला अध्यक्ष सक्षम बलौदा बाजार द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग का मंच संचालन नूतन सेन ने किया।
कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में डॉ. राजेश अवस्थी प्रांत उपाध्यक्ष,डॉ. अनूप पांडेय प्रांत सचिव,अंजली चावड़ा प्रांत सहसचिव, शालीन साहू जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं संघ, डॉ. निशांत बाजपेई जिला अध्यक्ष सक्षम, नीलकंठ पटेल जिला उपाध्यक्ष, अनिमेष मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता ,नूतन सेन जिला सचिव, प्रेम सिंग वर्मा,लता साहू नया सवेरा NGO, शशिप्रभा वर्मा,इंदु साहू, डिगेश सेन , मोती लाल बंजारे और अन्य सक्षम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।