MASBNEWS

महंत विद्यालय नरधा की छात्राएं चंचल साहू और हर्षलता कंवर का जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार चयन

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार। शालेय स्तरीय खेल प्रतियोगिता सत्र 2025-26 में आदर्श युवा शिक्षण समिति नरधा द्वारा संचालित महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरधा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। विद्यालय की दो होनहार छात्राएं चंचल साहू (पिता श्री संजय कुमार साहू) और हर्षलता कंवर (पिता श्री प्रीतम सिंह कंवर) ने खो-खो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकासखंड स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दोनों छात्राओं ने विकासखंड स्तर पर बेहतरीन खेल कौशल, फुर्ती और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुईं। इनके चयन का श्रेय विद्यालय के अनुभवी क्रीड़ा प्रभारी बी. के. कोसले को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने बेहतर खेल की तैयारी की।

विद्यालय के प्राचार्य श्री पी. एल. पटेल ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

छात्राओं के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जी. आर. पटेल, ए. डी. घृतलहरें, एस. एल. साहू, एस. के. देवांगन, एच. एल. प्रधान, व्ही. के. कैवर्त, डी. के. जयसवाल, जे. के. साहू, एन. के. देवांगन, एच. एल. मिरी, डी. के. साहू सहित शिक्षिकाएं – श्रीमती ए. देवांगन, डी. साहू, एन. कर्ष, एन. साहू, पी. यादव, बी. भारती, प्रभा खूंटे और सुषमा साहू ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लोकल SEO कीवर्ड्स:
बलौदाबाजार खेल समाचार, नरधा महंत विद्यालय, खो-खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता, चंचल साहू, हर्षलता कंवर, स्कूल खेल उपलब्धि

Share this content:

Leave a Comment