MASBNEWS

कार्मिक संपदा पोर्टल पर अद्यतन होंगी शासकीय सेवकों की प्रोफाइल — 20 मई तक अनिवार्य

रिपोर्टर  टेकराम कोसले

masb news

शासकीय सेवकों की सेवा से जुड़ी जानकारी अब डिजिटल रूप से त्वरित और पारदर्शी ढंग से अद्यतन की जाएगी। संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समस्त विभागों के अधीनस्थ शासकीय सेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 मई 2025 तक Employee Corner App अथवा Employee Corner Web Portal के माध्यम से अपनी प्रोफाइल जानकारी अद्यतन करें।
डिजिटल सेवा रिकॉर्ड का सशक्तीकरण वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2019 से कार्मिक संपदा पोर्टल की शुरुआत की गई थी ताकि शासकीय सेवकों की सेवा संबंधी जानकारी सुव्यवस्थित ढंग से एकत्रित व संरक्षित की जा सके। हाल की समीक्षा में यह पाया गया कि अनेक कर्मचारियों की प्रोफाइल अधूरी अथवा अद्यतन नहीं है, जिससे सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के पश्चात् उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अब कर्मचारी स्वयं अपडेट करेंगे अपनी जानकारी इन समस्याओं के समाधान हेतु एक नया मोबाइल ऐप और वेब एप्लिकेशन तैयार किया गया है, जिससे अब कर्मचारी स्वयं मेकर के रूप में अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। संबंधित कार्यालय प्रमुख चेकर के रूप में इन जानकारियों की पुष्टि करेंगे। इससे जानकारी अद्यतन करने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेगी।उपलब्ध होंगे कई लाभ
बैंक खाता संख्या व पारिवारिक विवरण जैसी जानकारियों के अद्यतन में देरी नहीं होगी।
स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन निर्धारण जैसे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।पेंशन, जीपीएफ, अवकाश नकदीकरण जैसे मामलों के निराकरण में समय की बचत होगी।वेतन विसंगति जैसे मामलों की संख्या में कमी आएगी।
कैसे करें लॉगिन और अपडेट
शासकीय सेवक https://ekoshonline.cg.gov.in/karmic_sampada लिंक पर जाकर Employee Corner मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने Employee Code के माध्यम से लॉगिन कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।वित्त विभाग ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय-सीमा के भीतर जानकारी अद्यतन करने हेतु प्रेरित करें। इस पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों के लिए एक डिजिटल, सरल और पारदर्शी सेवा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली का सशक्त मार्ग प्रशस्त होगा।

Share this content:

Leave a Comment