MASBNEWS

रायगढ़ में IG डॉ. संजीव शुक्ला की समीक्षा बैठक, नए कानूनों और पुलिसिंग पर विशेष जोर I

रायगढ़ में IG डॉ. संजीव शुक्ला की समीक्षा बैठक, नए कानूनों और पुलिसिंग पर विशेष जोर I

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

रायगढ़, 11 जुलाई 2025/ बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) डॉ. संजीव शुक्ला ने आज रायगढ़ जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और नवविधि प्रणाली के क्रियान्वयन पर गहन चर्चा हुई।

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस

डॉ. शुक्ला ने बैठक की शुरुआत 1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों (जैसे: भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा से की। उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों के अनुरूप काम करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य पुलिस मुख्यालय और गृह मंत्रालय द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-साक्ष्य, क्राइम मैपिंग, नेट ग्रिड, जैसे डिजिटल उपकरणों का अधिकतम उपयोग किया जाए और हर जाँच में फॉरेंसिक टीम की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह कदम न केवल विवेचना को वैज्ञानिक बनाएंगे, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी सशक्त करेंगे।

बेसिक पुलिसिंग को बताया अपराध नियंत्रण की नींव

IGP डॉ. शुक्ला ने कहा कि बेसिक पुलिसिंग – जिसमें बीट पेट्रोलिंग, नियमित थाना निरीक्षण, समयबद्ध एफआईआर पंजीयन, पीड़ितों के साथ संवाद – अपराध नियंत्रण का मूल आधार है। इसके मजबूत होने से ही पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता का विश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर प्रोत्साहन एवं दंड की नीति अपनाएं। अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाए, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई में कोई ढील न दी जाए।

सीसीटीवी कैमरा अभियान की सराहना

डॉ. शुक्ला ने रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित सीसीटीवी कैमरा अभियान की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने इसे नागरिक सहभागिता और सामुदायिक पुलिसिंग का आदर्श उदाहरण बताते हुए कहा कि यह अभियान न केवल शहरी सुरक्षा को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी सहायक है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को और व्यापक बनाया जाए तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कॉलोनियों एवं नागरिकों को प्रेरित किया जाए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

एक उत्तरदायी पुलिसिंग व्यवस्था की ओर

IGP ने समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जरूरत अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जन-संवाद पर आधारित एक ऐसी पुलिस व्यवस्था है, जो न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखे, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी जीते।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, समस्त उप पुलिस अधीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहेI

Share this content:

Leave a Comment