MASBNEWS

कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के मामले की विस्तृत जानकारी व गिरफ्तारी।

थाना कसडोल 03.08.2025 घटना के कुछ दिनों पूर्व ग्राम मडकडा के दो व्यक्तियों के सांथ ग्राम झबडी के आरोपियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी।

दिनांक घटना 12.07.2025 के सायं ग्राम मडकडा-झबडी तालाब पार में आरोपियों द्वारा प्रार्थी रामकिशोर यादव निवासी ग्राम मडकडा एवं अन्य एक व्यक्ति को अश्लील गाली-गलौच कर हांथ मूक्का, बेल्ट एवं चाकू से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाया गया। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 483/2025 धारा 296,351(3),115(2),318(4),109,309(4),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को दिनांक 02.08.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के नाम

1. अमन वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

2. अखिलेश कौशिक उम्र 18 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

3. नंदकिशोर पटेल उम्र 18 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

4. युगल किशोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

हत्या के मामले की जानकारी।

प्रार्थी राहुल वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.08.2025 को प्रार्थी अमन वर्मा, त्रिलोकचंद उर्फ नानू कौशिक एवं मेमचंद कौशिक के साथ अलग-अलग बाइक से शाम लगभग 05.00 बजे थरहीडीह से वापस अपने ग्राम झबडी आ रहे थे। इसी बीच थरहीडीह नर्सरी के पास आरोपियों अजय केवट एवं अन्य द्वारा प्रार्थी एवं त्रिलोकचंद कौशिक की मोटरसाइकिल को रोक कर अश्लील गाली गलौज करते हुए त्रिलोकचंद कौशिक एवं मेमचंद कौशिक के ऊपर लोहे की टंगिया, लाठी, डंडा आदि से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान प्रार्थी डर के मारे वहां से भाग गया। मारपीट करने से त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू निवासी ग्राम झबडी की मृत्यु हो गई एवं एक अन्य मेमचंद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 526/2025 धारा 127(1),296,191(2),191(3),190,109,103(1),324(4),324(5) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के नाम।

1. अजय केंवट उम्र 27 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल।

2. लक्की केंवट उर्फ लालू उम्र 21 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल।

3. रामभरोेस यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल।

4. सुखदेव यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल

5. राजू यादव उम्र 50 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल

 

पुलिस वाहन में तोडफोड करने वाले एवं पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की जानकारी।

दिनांक 02.08.2025 को प्रार्थी आरक्षक सत्येन्द्र कश्यप की रिपोर्ट पर जिसमें हत्या के आरोपी को पकडने पुलिस बल ग्राम मडकडा गई हुई थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए पुलिस वाहन को रोक लिया गया तथा इस दौरान पुलिस वाहन पर पत्थरबाजी कर वाहन का शीशा तोड दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 527/2025 धारा 126(2),296,351(3),221, 324(4),125, 132,191(2),191(3),190,121(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को दिनांक 03.08.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरेापियों का नाम।

1. रामभरोेस यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल

2. सुखदेव यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल

3. राजू यादव उम्र 50 साल निवासी ग्राम मडकडा थाना कसडोल

 

ग्राम मडकडा के लोगों को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये जाने वाले प्रकरण की जानकारी।

दिनांक घटना 02.08.2025 केा भोजराम साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम मडकडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम थरहीडीह में अज्ञात आरोपियों द्वारा उन्हें एक राय होकर, गली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोंट पहुंचाया गया है। कि रिपोर्ट पर ग्राम झबडी के अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कसडोल में अपराध क्र. 528/2025 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

ग्राम मडकडा में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस की कार्यवाही।

ग्राम मडकडा में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु दिनाक 02.08.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस बल के सांथ ग्राम मडकडा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम मडकडा वासियों से ग्राम में शांति बनाए रखने की अपील की गई। उनके द्वारा पुलिस कार्यवाही में सहयोग कर एक जिम्मेदार ग्रामवासी बनने की अपील की गई। मामले में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं ग्रामवासियों से भेंट कर उनसे सीधे संवाद किया गया तथा उनके द्वारा ग्राम के बच्चों के सांथ मिलकर उन्हें चाकलेट भी वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यवाही पश्चात अभी वर्तमान में ग्राम झबडी एवं ग्राम मडकडा में पूर्णरूपेण शांति है। संपूर्ण प्रकरण मे अभी तक 04 अपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया गया है। मामले में जांच विवेचना तथा शांति व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं एसडीओपी कसडोल ग्राम मडकड़ा में ही कैंप किए हुए हैं। उपरोक्त ग्रामों की गतिविधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment