MASBNEWS

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब, मवेशी तस्करी, सट्टा, मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर कसता शिकंजा

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब, मवेशी तस्करी, सट्टा, मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगातार कसा शिकंजा

बिलाईगढ़, जुलाई 2025:
थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने, तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनवरी 2025 से अब तक लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह सभी कार्रवाइयाँ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री शिवकुमार धारी के नेतृत्व में संपन्न की गई हैं।

🔷 अभियान और कार्यवाहियाँ – विस्तार से विवरण

1. अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही:

जनवरी 2025 से अब तक बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने 48 प्रकरण दर्ज किए हैं। इन प्रकरणों में 48 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 26 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ कुल 613 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है, जो क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर गंभीर प्रहार है।

2. जुआ-सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा:

बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने 07 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
➡️ कुल ₹40,840 नकद राशि जब्त की गई है। इनमें ऑनलाइन क्रिकेट (IPL) सट्टा भी शामिल है, जो युवाओं में बढ़ती लत का बड़ा कारण बन रही थी।

3. मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण:

गांजा तस्करी से संबंधित 01 प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
➡️ पुलिस ने 5 किलो गांजा जब्त किया, जो क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में अहम कदम है।

4. मवेशी तस्करी रोकथाम:

थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाए जा रहे 37 गाय-बैल को मुक्त कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
➡️ जब्त मवेशियों को स्थानीय गौशालाओं में सुपुर्द किया गया है।

5. शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:

धारा 170 के तहत: थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाले 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

धारा 126 व 135(3) के अंतर्गत: 329 प्रकरणों में 551 व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई, जिससे भविष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेतावनी दी गई।

धारा 129 के तहत: आदतन अपराधियों पर 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

6. साइबर अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता:

थाना बिलाईगढ़ ने 21 साइबर ठगी प्रकरणों में पीड़ितों को ₹5 लाख से अधिक राशि उनके बैंक खातों में विधिवत प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराई है।
➡️ ठगों के बैंक खाते नोएडा, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, हैदराबाद, गुड़गांव (हरियाणा) जैसे विभिन्न राज्यों में स्थित थे।

7. चोरी/गुम हुए मोबाइल की रिकवरी:

थाना में दर्ज शिकायतों के आधार पर अब तक 160 से अधिक मोबाइल फोन को ट्रेस कर पीड़ितों को सौंपा गया है।
➡️ यह कार्य तकनीकी विश्लेषण, IMEI ट्रैकिंग व अन्य संसाधनों के माध्यम से किया गया।

8. बड़ी चोरी का पर्दाफाश – ग्राम डूरुमगढ़:

ग्राम डूरुमगढ़ में हुए लगभग ₹12 लाख के सोने-चांदी की चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद कर लिया गया।
➡️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

9. सामुदायिक सहभागिता एवं जनजागरूकता:

पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ द्वारा गोरबा, टुंडरी, धाराशिव, पुरगांव, लिमतरी, अमलडीहा, ठाकुरदिया, कैथा, परसाडीह, नगरदा, बागलोटा आदि ग्रामों में चलित थाना एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया।
➡️ इन आयोजनों के माध्यम से ग्राम प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों को जागरूक कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सामूहिक सहयोग से अंकुश लगाया गया है।
➡️ ग्राम बागलोटा सहित कई गाँवों में संभावित आरोपियों को समझाइश देकर सुधार का अवसर भी प्रदान किया गया।

Share this content:

Leave a Comment