बलौदा बाजार। जिला के बड़े नगर पंचायत कसडोल अन्तर्गत 15 वार्डो में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के सुविधाओं के मद्देनजर गुरुवार को नगर विकास को लेकर नपा उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने कई एजेंडों पर सिलसिलेवार सांझा किया। जिस पर सम्पूर्ण जानकारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मनीष वारे और अभियंता जितेंद्र कुमार जांगड़े द्वारा मौजूद पार्षदों को दिया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डो में निर्माणाधीन महतारी घाट, डोम सेट, बैडमिंटन कोर्ट, नाली निर्माण सहित नगर के वार्डो में मुख्य चौड़े गलियों का डामरीकरण तथा नगर के सभी वार्डो में वर्षों से लंबित आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान आरक्षित कर निर्माण कार्य, नगर में बाजार एवं चौपाटी हेतु स्थान आरक्षित करने जैसे अन्य विकास परख निर्माण कार्यो पर चर्चा हुआ। जिस पर सभी पार्षदों ने बारीकी से प्रशासनिक एवं तकनीकी जानकारी को अधिकारियों से चर्चा कर प्राप्त किया, साथ ही सरकार द्वारा जारी फिफ्टी प्रतिशत पार्षद निधि द्वारा वार्ड में विकास कार्य सहित आवश्यक सामग्री क्रय करने की जानकारी नपा अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर विकास को लेकर रणनीति बनाकर विकास करने की बात कही। नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ.सुदीप मानिकपुरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र से लेकर राज्य और नगर में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार है, आमजनों की समस्या का समाधान करना जनप्रतिनिधियों की पहली प्राथमिकता है, इसके अलावा पार्षद पुनेश्वरनाथ मिश्रा, भानु प्रताप साहू, सुदंर साहू, नीरज साहू, भगवती साहू, संतोष भारती ने कहा कि नगर विकास का रोड मैप तैयार किया जा रहा है, लगातार नगर के वार्डो में चल रहे विकास कार्य के साथ नगर की साफ-सफाई और लाइट की समस्याओं पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है, किसी तरह की लापरवाही पर आमजन सीधे जनप्रतिनिधियों सहित नपा अधिकारी को शिकायत कर सकते है, जिसपर त्वरित समाधान किया जायेगा। इसके अलावा आगामी माह में वार्डो का सर्वेक्षण कराकर जरूरी कार्य योजनाओ को बनाकर कार्रवाई किया जायेगा। शासन द्वारा स्वीकृति नाली निर्माण को जल्द प्रारंभ कराने की बात कही गई। इसके अलावा नगर की साफ सफाई पर जोर देते हुए वार्ड नं 02 में मणिकंचन केंद्र सेकंड के निर्माण पर सहमति दिया गया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विनोद बंजारे, जानु यादव सहित नपा कर्मी सुनील शर्मा मौजूद रहें।
