MASBNEWS

जिले में अम्बेडकर जयंती पर मनाया गया समरसता दिवस संविधान के उद्देशिका का किया गया वाचन, जल संचयन हेतु ली गई शपथ

सरपंचों एवं सीएससी के व्हीएलई के मध्य हुआ एमओयूपी

एम आवास के हितग्राहियो को सौंपे खुशियों की चाबी

बलौदाबाजार-: 14 अप्रैल 2025/ भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को आज जिले में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,कलेक्टर दीपक सोनी जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पावन साहु, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किये। इस अवसर पर विभिन्न समाज के प्रमुखो को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया तथा जल संचयन की शपथ ली गई। पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र हेतु प्रति विकासखंड के 10 -10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी के व्हीएलई के मध्य ओएमयू किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले 10 हितग्राहियों आवास की चाबी सौंपा गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 आवास मित्रो एवं लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सम्बोधन को ऑनलाइन जुड़कर एलईडी स्क्रीन पर देखा- सुना गया।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की शुकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान की रचना कर हमें उसके दायरे में रहते हुए आगे बढ़ने क़ा मार्ग दिखाया है। डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए आजीवन काम करते रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डॉ अम्बेडकर के जीवन के पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ रूप में विकसित करने क़ा काम

कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने तीन मंत्र दिये जिनमे शिक्षित बनो, संघर्ष करो एवं संगठित रहो शामिल है।हमारी सरकार डॉ अम्बेडकर के आदर्शो पर चलकर काम कर रही है।श्री शर्मा ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष डॉ अम्बेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र, मोर दुवार साय सरकार, सुशासन तिहार, जल संचयन की जानकारी देते हुए सभी पक्के घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने की अपील की।

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहु,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, दुर्गा महेश्वर ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कसडोल कुसुम पैकरा, जिला पंचायत सदस्य गीता वर्मा, अमर सिंह मण्डावी, मोनू वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम अमित गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment