प्रतिनिधि बया मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू ने क्षेत्र वासियों को दी दीपावली की शुभकामना…!

बया -: मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार साहू ने क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। साहू ने कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है और भगवान धन्वंतरी हम सभी के जीवन में सुख-संपन्नता और स्वास्थ्य प्रदान करें।

 

प्रमोद साहू ने दीपावली को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली केवल रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान, राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक भी है।

साहू ने बताया कि यह पर्व सत्य, सद्भावना और मर्यादा का संदेश देता है। दीपों का पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या वापसी और बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment