आगरा कागारौल :–स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की अकोला शाखा का पुनर्निर्माण होने पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा द्वारा फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया गया।उप महा प्रबंधक ने बैंक की नई योजनाओं और कार्य प्रणाली पर विस्तृत रूप से चर्चा की। मौंके पर मौजूद बैंक के ग्राहकों के साथ संवाद किया तथा शिकायत और सुझाव भी आमंत्रित किये। मुख्य अतिथि के रूप में अकोला के खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मौंके पर मौजूद लोगों को बैंक की किसान क्रेडिट जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह के मौके पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन वाधवा, शाखा प्रबंधक शालिनी सेंगर, भाजपा नेता अशोक लवानियां, प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर गंभीर सिंह चाहर, नीरज चाहर, मनीराम सिंह चाहर, सुभव जैन, बसंत कुमार, गंभीर सिंह, विपिन लवानियां, आलोक कुमार, अदिति निगम आदि लोग मौजूद रहे।
Most recent
More
छत्तीसगढ़रायपुर
रायपुर: मैग्नेटो मॉल पार्किंग में विवाद, ‘गांव का गंवार’ कहने वाले आरोपी गिरफ्तार; रॉकी बॉक्सर भेजा गया जेल रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद और गाली-गलौज के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं मामले की सह-आरोपी सोमा देवांगन और गरिमा को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में कोर्ट के निर्देश पर जमानत मिल गई। क्या है पूरा मामला? घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने आई थीं। जब वे अपनी बोलेरो (CG 04 JC 1581) पार्किंग से निकाल रहे थे, तभी कार (CG 04 NH 9699) में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे। आरोप है कि कार चालक रोहन ने गाड़ी से उतरते ही परिवार के सदस्य गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर अपमानित करना शुरू कर दिया। उसने कथित तौर पर यह भी कहा, “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने खुद को मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताकर धौंस दिखाने की भी कोशिश की। हॉकी स्टिक से हमले का प्रयास और मारपीट विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी रोहन ने अपनी कार से हॉकी स्टिक निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। धक्का-मुक्की के दौरान गोपेश साहू के पैर में और शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की। बजरंग दल ने घेरा थाना एक शिक्षक परिवार के साथ हुए इस दुर्व्यवहार और उन्हें “गंवार” कहकर अपमानित करने के विरोध में बजरंग दल के सदस्य देर रात तेलीबांधा थाने पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की कार्रवाई तेलीबांधा पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी रोहन उर्फ रॉकी बॉक्सर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि सोमा देवांगन और गरिमा को जमानत मिल गई है।