रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार, 4 अगस्त 2025/ थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम लवनबंद में आयोजित एक बैठक कार्यक्रम के दौरान ऊंची आवाज में हल्ला-गुल्ला करने से मना करने पर विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दाढ़ी बनाने के ब्लेड से गर्दन पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
इस गंभीर घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. अनिल निराला, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लवनबंद
2. अश्विनी निराला, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लवनबंद
3. सुशील निराला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लवनबंद
4. सुरेश निराला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लवनबंद
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।