MASBNEWS

सिमगा पुलिस ने नशीली गोलियों की अवैध बिक्री करने वाली महिला आरोपी को किया गिरफ्तार।

बलौदा बाजार। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिमगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सिविल लाइन सिमगा में नशीली गोलियों की बिक्री करने वाली 01 महिला आरोपीया चांदनी बंजारे सिविल लाइन सिमगा निवासी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर दिनांक 08.01.2025 को थाना सिमगा से उप निरीक्षक ओमकार त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक सुनील खूंटे, महिला प्रधान आरक्षक संतोषी वर्मा, आरक्षक चंद्रिका वर्मा, वीरेंद्र सिन्हा, खुलेश्वर पटेल एवं महिला आरक्षक लखेश्वरी कुर्रे की पुलिस टीम द्वारा सिविल लाईन सिमगा में घेराबंदी कर बिक्री करने के लिए नशीली गोलियां रखने वाली आरोपिया चांदनी बंजारे को पकड़ा गया है।

कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपी चांदनी बंजारे का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपिया से 35 नग SPASMO PROXYVON PLUS नशीला टेबलेट एवं 50 नग NITROSUN-10 नशीला टेबलेट मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपीया से बिक्री रकम ₹1830 भी जप्त किया गया है। आगे प्रकरण में थाना सिमगा में आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 21B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में पुलिस विवेचना कर रही है।

Share this content:

Leave a Comment