
प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री आलोक सिंह ठाकुर ने शनिवार को मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन (Agri-Stack Registration)की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, परंतु तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या के कारण हजारों किसान समय पर पंजीकरण नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि इस कारण बड़ी संख्या में किसान भाई धान विक्रय की प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं, जो उनके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बनेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है।उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की परेशानियों का समाधान प्राथमिकता के साथ करेगी और एग्री-स्टेक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि किसान मोर्चा किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी PV-AAP) की पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर तक थी, जिसे मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से 30 नवंबर तक बढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा का प्रयास है कि हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। ठाकुर ने कहा, *“किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनकी समस्याओं का समाधान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम हर स्तर पर उनकी आवाज बनकर खड़े रहेंगे।”*
इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता **श्री विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य **श्री खेम तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री महेश कौशल बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री विकास मंडल भी मौजूद रहे।
मुलाकात की जानकारी बलौदा बाजार क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य श्री धीरज मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर लगातार किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रहे हैं और उनके हित में ठोस कदम उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।