सुखानाला में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

फिंगेश्वर/ गरियाबंद:- जिला गरियाबंद थाना फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास स्थित सुखानाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उसने सफेद रंग की फुल शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। गले में सिक्का ताबीज लटका हुआ है, जिस पर “हनुमंत नमः” लिखा हुआ है। वहीं, दाहिने हाथ की कलाई में राखी बंधी हुई है।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फिंगेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शव के संबंध में कोई जानकारी या पहचान हो तो तत्काल थाना फिंगेश्वर से संपर्क करें।