बिजली दर वृद्धि पर बिफरी कांग्रेस ने दफ्तर घेरा, उग्र आंदोलन की चेतावनी।
बलौदा बाजार-: प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ क़े निर्देश पर, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क़े मार्गदर्शन से ब्लॉक अध्यक्ष एवं बया, थरगाँव एवं सोनाखान मंडल क़े संयुक्त नेतृत्व में चांदन स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए बिजली दरों और कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली बिल हॉफ योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर देने से प्रदेश की आम जनता, विशेषकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में बिजली के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। जनता पर पड़ रहे इस अतिरिक्त बोझ के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर कार्यालय में ताला जड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
बढ़ते बिजली के बिल का विरोध करते हुए नारेबाजी कर विष्णु सरकार को घेरा
आंदोलन में ये रहें सक्रिय- विधायक प्रतिनिधि विद्युत केंद्र नंद कुमार डड़सेना,मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि बया प्रमोद कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष शेखर नायक, मंडल अध्यक्ष सोनाखान इतवारी साहू,मिथलेश डडसेना, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाम. हेमलाल पटेल, रामा उउसेना, जीवर्धन पटेल, आसिफ खान, राम कुमार नायक, महेंद राम, गजेंद्र ठाकुर, डीमगेश यादव, भूपेश दीवान, प्यारी डडसेना, किशोर साहू, टेकराम डडसेना, गोविंद निर्मलकर, हृदय डडसेना, खिलेश्वर यादव, टीकम ठाकुर, गौतम पटेल, जीवन लाल, मेघनाथ, रामचरण डडसेना, पुनी राम साहू, संतोष पटेल, नंदकुमार पटेल, छत राम, विनोद मुखर्जी, नागेश्वर नायक, केशव, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ गण, आमजन, माता बहन शामिल रह कर कार्यक्रम को सफल पटेल, बिजेंद्र पालेश्वर, इतवारी साहू, अनिल यादव, गोपी साहू, शुशील साहू, मंगलू बनाने में सहयोग प्रदान की है।
आंदोलन सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में बया मंडल अंतर्गत ग्राम चांदन में हुआ जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, थरगांव मंडल अध्यक्ष शेखर नायक, सोनाखान मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू एवं बया मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत देने के उद्देश्य से 200 यूनिट तक बिजली माफ की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया और लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। यह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति का प्रमाण है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आज सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं बया, सोनाखान एवं थरगांव मंडल ने बिजली कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया है। यदि भाजपा सरकार ने तुरंत बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया और 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को पुनः लागू नहीं किया, तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी जन आंदोलन और विशाल प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार बाध्य होगी। यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक हमारे नेताओं के दाग आगे भी जारी रहेगा।
Ghor nind nahin Hai yah aur bijali bil lagatar dar badhate hi Ja Rahe Hain jisse aam Janata unko nuksan ho raha hai apne manmarji se bijali bil badha Diya ja raha hai to isko shasan prashasan apni nigrani mele aur Dhyan Purva kisko niptae dhanyvad
लोगों को मिलकर आगे आना होगा 🙌