25 अप्रैल 2026। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित *राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षणिक संप्रवाह सत्र 2025-26* में पलारी ब्लॉक के शिक्षक लोचन बांधे एवं दुर्गा साहू को उनके शैक्षणिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में किया गया।
लोचन बांधे पिछले 12 वर्षों से अपने विद्यालय में गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति और विशिष्ट ड्रेस कोड लागू कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बांसबिनौरी विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन पिछले दो वर्षों से लगातार नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं विवेकानंद विद्या पीठ रायपुर में हो रहा है।
दुर्गा साहू पीएम श्री छड़ियां विद्यालय में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बना रही हैं। उनके द्वारा प्रतिदिन नई शिक्षण सामग्री का उपयोग कर विद्यार्थियों की सीखने की रुचि और सहभागिता बढ़ाई जा रही है।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन. के. वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश माहेश्वरी, बीआरसीसी जीवन लाल जोशी सहित क्षेत्र के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह एडमिन कन्हैया साहू का विशेष योगदान रहा।