छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: आरक्षक की ‘दूसरी पत्नी’ ने घर में घुसकर किया खूनी खेल, पहली पत्नी और बेटे की हत्या

BIRENDRA KUMAR SEN

April 25, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: आरक्षक की ‘दूसरी पत्नी’ ने घर में घुसकर किया खूनी खेल, पहली पत्नी और बेटे की हत्या

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां के भिलाई स्थित एसटीएफ (STF) कॉलोनी में शनिवार सुबह आपसी रंजिश और प्रेम त्रिकोण के चलते एक महिला ने आरक्षक के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और उसके 9 वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

​घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार, बघेरा में पदस्त आरक्षक ललितेश यादव जब ड्यूटी पर था, तभी आरोपी महिला (जिसे आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी बताया जा रहा है) उसके घर पहुंची। घर में घुसते ही महिला ने ललितेश की पहली पत्नी और बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।

    • मृतक: हमले में आरक्षक की पत्नी और उनके 9 वर्षीय बेटे की गहरे घाव लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
    • घायल: आरक्षक की एक बेटी हमले में बुरी तरह जख्मी हुई है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
    • बचाव: हमले के दौरान दूसरी बेटी ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

“आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला आरक्षक के साथ महिला के कथित संबंधों और पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।” — स्थानीय पुलिस अधिकारी

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment