बैलों को लेके घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,

BHUPENDRA SINHA

July 28, 2026

छुरा/ गरियाबंद :- थाना छुरा क्षेत्र अंतर्गत कोसमबूड़ा चौकी के आगे बहेराभाठा मोड़ के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार युवक पंडरीपानी में नांगर जुताई का कार्य कर अपने बैलों को लेके अपने गांव साजापाली लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक चालक भी घायल हुआ है। बाइक चालक खुड़ियाडीह निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल युवक को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वी.वाई. हॉस्पिटल, रायपुर रेफर कर दिया गया।

छुरा पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment