24 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाका करेगी छॉलीवुड फिल्म ‘जान लेबे का’

BIRENDRA KUMAR SEN

July 31, 2026

24 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाका करेगी छॉलीवुड फिल्म ‘जान लेबे का’

रायपुर/अंबिकापुर:

छत्तीसगढ़ी सिनेमा (छॉलीवुड) के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। निर्देशक आलेख चौधरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जान लेबे का’ आगामी 24 जुलाई को पूरे प्रदेश के बड़े परदे पर एक साथ रिलीज़ होने जा रही है।

​अंबिकापुर निवासी लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका वितरण छॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सतीश जैन कर रहे हैं। सतीश जैन अमूमन फिल्मों का वितरण नहीं करते, लेकिन फिल्म की बेहतरीन कहानी और मेकिंग को देखते हुए उन्होंने खुद इसे भव्य पैमाने पर रिलीज़ करने की इच्छा जताई है।

​फिल्म का अधिकांश हिस्सा यानी लगभग 90% शूटिंग सरगुजा और अंबिकापुर के खूबसूरत लोकेशनों पर हुई है। इसके अलावा कुछ मुख्य दृश्यों की शूटिंग मुंबई और रायपुर में संपन्न की गई है। स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हुए फिल्म में अंबिकापुर के कई कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिला है।

  • मुख्य भूमिकाएँ: मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल और काजल सोनबेर।
  • वरिष्ठ अभिनेता: संजय बत्रा एक विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।
  • विलेन की भूमिका: मनमोहन ठाकुर फिल्म में ‘नेता प्रतिपक्ष’ का दमदार नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं।
  • अन्य कलाकार: चंद्रकला तिवारी, मनोज जोशी, पप्पू चंद्राकर और हेमलाल कौशल।

​भव्य पैमाने पर तैयार की गई यह फिल्म 24 जुलाई से छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment