तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न सोनहत में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयाँ

SARJU PRASAD SAHU

May 4, 2026

कोरिया।  पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत की खुशी गांवों तक देखने को मिली। सोमवार को कोरिया जिले के सोनहत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

जश्न सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव-गांव में भी आतिशबाजी और मिठाइयाँ बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री शिव कुमारी, ‘मन की बात’ जिला संयोजक मनोज साहू, महामंत्री बाल कृष्ण देवांगन, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, मंडल उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक भुवन साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक सुमित राजवाड़े, जनपद सदस्य आलेश्वरी अनिल गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश चंद राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप राजवाड़े, सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश्वर राजवाड़े समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों की जीत है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment