भीषण गर्मी में राहत: सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी की पहल से गांव में दूर हुआ जल संकट

SARJU PRASAD SAHU

May 4, 2026

जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली, हर मोहल्ले तक पहुंच रही पानी की सुविधा

कोरबा। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला नावाडीह में भीषण गर्मी के बीच जल संकट को दूर करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। गांव में लंबे समय से खराब पड़े बोर को सुधारने के साथ ही नया बोर स्थापित कराया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

मरावी द्वारा पंचायत के प्रत्येक मोहल्ले में पानी की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वे किसी औपचारिक अभियान के बजाय जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर एक-एक समस्या का निराकरण कर रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में किसी भी व्यक्ति को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

इसके अंतर्गत खराब नलों और बोरों की मरम्मत का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मरावी न केवल विकास कार्यों में अग्रणी हैं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

इस दौरान पंच प्रेम वरकड़े, पूर्व जनपद प्रत्याशी जयसिंह राजपूत, विजय राजपूत, पुरुषोत्तम भारद्वाज सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment