सुख-शांति व समृद्धि की कामना, जनसेवा के प्रति समर्पण का दिया संदेश
कोरबा। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिदपूर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री रामविलास जी के निवास पर चल रही इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से कथा श्रवण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा ने कथा स्थल पहुंचकर महाराजजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें रामविलास केवट, अर्जुन लाल राठौर, दिलहरण महंत एवं फिरत राम कश्यप प्रमुख रूप से शामिल थे।
कथा के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।