खेत के पास भालू ने किया युवक पर हमला, हमले में युवक घायल,

BHUPENDRA SINHA

August 5, 2026

गरियाबंद के छुरा ब्लॉक के पंडरीपानी गोंड की घटना,

गरियाबंद:- गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी गोंड में खेत के पास एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक उमेंद्र मरकाम घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब वह अपने जंगल से लगे खेत की ओर गए थे।

जानकारी के अनुसार, खेत जंगल से सटा होने के कारण अचानक एक भालू बाहर निकल आया और उमेंद्र मरकाम पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बावजूद युवक ने साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया और भालू को वहां से भगाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बरसात के मौसम में जंगलों से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और खेतों के आसपास अकेले न जाने तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment