प्रकाश सिंह कुर्रे को बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा बिलासपुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी

SARJU SAHU

October 5, 2026

मस्तूरी।

भारतीय जनता पार्टी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलसो निवासी युवा नेता प्रकाश सिंह कुर्रे को भाजपा बिलासपुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रकाश सिंह कुर्रे ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। प्रकाश सिंह कुर्रे ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक अमर अग्रवाल, बिलासपुर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment