चौहान परिवार के पूर्वजों के पितर मिलान कार्यक्रम में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU SAHU

October 5, 2026

बसना।

बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंसुला में चौहान परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति एवं उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से पितर मिलान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, आस्था और पारिवारिक भावनाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मोक्ष कुमार प्रधान ने चौहान परिवार के साथ पितरों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में पूर्वजों का स्थान अत्यंत सम्माननीय है। हमारे संस्कार, परंपराएं और जीवन मूल्यों की नींव हमारे पूर्वजों ने ही रखी है। पितर मिलान जैसे आयोजन हमें अपनी जड़ों, अपनी परंपराओं और अपने परिवार की विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों को याद करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजन परिवार और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकजुटता को मजबूत करते हैं।

इस दौरान चौहान परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधान ने चौहान परिवार के स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरा आयोजन श्रद्धा, भावनाओं और पारिवारिक एकजुटता से सराबोर रहा।

मोक्ष कुमार प्रधान ने चौहान परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए पूर्वजों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment