वाहन चेकिंग में बिना नंबर की दो बाइक पकड़ीं, 5 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की निकलीं दोनों गाड़ियां

BIRENDRA KUMAR SEN

September 28, 2026

वाहन चेकिंग में बिना नंबर की दो बाइक पकड़ीं, 5 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की निकलीं दोनों गाड़ियां

तुमगांव / महासमुंद: तुमगांव पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दो बाइकों पर घूम रहे 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों गाड़ियां चोरी की निकलीं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2026 की सुबह करीब 07:00 बजे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलों में सवार होकर 5 लड़के अमावश तिराहा की ओर जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर दोनों वाहनों (हीरो पैशन प्रो एवं हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर) पर आगे-पीछे नंबर न होने का कारण पूछा और वाहनों के दस्तावेज पेश करने को कहा।

दस्तावेज मांगने पर युवक गोल-मोल जवाब देने लगे और टालमटोल करने लगे। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने वाहन चोरी का जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हीरो पैशन प्रो बाइक को महाशिवरात्रि मेला के दौरान ग्राम खड़मा से चोरी किया गया था, जबकि हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर को पीकाडली प्लांट, ग्राम अछोली की पार्किंग से पार किया गया था।

जांच के दौरान पाया गया कि बरामद हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर के संबंध में प्रार्थी पीला दाऊ साहू (निवासी भोरिंग, थाना तुमगांव) की शिकायत पर थाना तुमगांव में पहले से ही अपराध क्रमांक 163/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. थानू पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव, जिला महासमुंद (छ.ग.)
  2. संजय कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल, उम्र 18 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव
  3. कमलेश पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल, उम्र 22 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 05 बाजार चौक तुमगांव
  4. सागर कुमार क्षेत्रपाल पिता मनोज कुमार क्षेत्रपाल, उम्र 27 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 04 बाजार चौक तुमगांव
  5. रवि साहू पिता संतोष साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 08 तुमगांव, जिला महासमुंद (छ.ग.)

जब्त मशरूका:

  • चोरी की 02 मोटरसाइकिल (हीरो पैशन प्रो एवं हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर), कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000।

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment