पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कार्यकर्ताओं को दिलाया लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन हुए शामिल
सोनाखान। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 11 नवंबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अंतर्गत सोनाखान मंडल में मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनाखान मंडल के प्रभारी एवं पूर्व विधायक चंद्रदेव राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ‘वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर अभियान के संदेश को आमजन तक पहुंचाना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेख अलीमुद्दीन, हेमंत दुबे, मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू सहित रामसाय यादव, प्रमोद साहू, सूरज साहू, मुरलीधर मिश्रा, नंदकुमार डडसेना, रामा डडसेना, अलख राम साहू, भूषण शास्त्री, जागेश्वर ठाकुर, तुषार निषाद, राम भरोस सागर, रामलाल खैरवार, मनीराम साहू, सुरेश कुमार चौहान, सुंदर सिंह पैकरा, धनसाय पैकरा, परमानंद साहू, रामायण पैकरा एवं मोहन लाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और सभी ने अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


