संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, एकजुट होकर जन-जन तक पहुंचाएं संदेश – हेमंत दुबे

SARJU PRASAAD SAHU

November 12, 2026

सोनाखान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत बया मंडल में “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बया मंडल प्रभारी हेमंत दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन में ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संदेश को बया मंडल के जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया।

हेमंत दुबे ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता और सक्रियता से ही संभव है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी हेमंत दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मित्रभान साहू, अनुसूया प्रमोद साहू, नंदकुमार डडसेना, जान मोहम्मद खान, रतन डडसेना, भूषण शास्त्री, रामकुमार डडसेना, प्यारी डडसेना, सुखदेव साहू, दीपक बंदे, धनीराम नाग, राधे ठाकुर, किसन डडसेना, बिहारी साहू, देहराराम डडसेना, भूपेश दीवान, हेमंत चौहान, सुकलु दीवान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी की सक्रिय सहभागिता से मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment