समाधान सेल की सूचना पर कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

April 29, 2026

भाटापारा, 29 अप्रैल 2026। भाटापारा शहर पुलिस ने समाधान सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने नयापारा वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से ₹3740 मूल्य की 9.890 बल्क लीटर बीयर, अंग्रेजी एवं मसाला शराब बरामद की गई है।

📌 आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर बंजारे (उम्र 18 वर्ष) निवासी संत माता कर्मा वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है।

⚖️ कानूनी कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

📢 पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment