सारंगढ़-बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल उड़काकन का परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परिणाम 89.79 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
📊 परिणाम का विवरण
विद्यालय में कुल 45 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें—
प्रथम श्रेणी: 17 विद्यार्थी
द्वितीय श्रेणी: 24 विद्यार्थी
तृतीय श्रेणी: 3 विद्यार्थी
सप्लीमेंट्री: 1 विद्यार्थी
अनुत्तीर्ण: 3 विद्यार्थी
अनुपस्थित: 1 विद्यार्थी
🏆 मेरिट सूची
प्रथम स्थान: साधना बंजारे – 512 अंक
द्वितीय स्थान: क्षितिज बंजारे – 509 अंक
तृतीय स्थान: चंचला सोनवानी – 502 अंक
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शाला परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।