रायगढ़, 9 जुलाई 2025 थाना – खरसिया | चौकी – जोबी के ग्राम कोठीकुंडा में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के पति पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। जोबी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
पीड़िता श्रीमती सुकमति साहू (45 वर्ष), निवासी मसनिया कला, ने पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई कि 7 जुलाई को वह अपने पति तिहारू साहू के साथ मोटरसाइकिल से मसनिया कला जा रही थी। कोठीकुंडा में बेटे विकास साहू के घर के पास पहली पत्नी जानकी साहू ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जानकी की बहन जया साहू भी मौके पर थी।
इसी दौरान बेटा विकास साहू और तिहारू का साला भुनेश्वर साहू भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर तिहारू पर हमला कर दिया। विकास ने टांगी से तिहारू के सिर, भुजा, जांघ और पैर पर वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा धारा 118(1), 126(2), 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध क्रमांक 373/2025 दर्ज किया गया। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
विकास साहू (23 वर्ष), ग्राम कोठीकुंडा
-
भुनेश्वर साहू (38 वर्ष), ग्राम तिउर
-
जानकी साहू (45 वर्ष), ग्राम कोठीकुंडा
-
जया साहू (33 वर्ष), वर्तमान निवासी तिउर
👉 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया है। पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिलाकर मामले में आगे की कानूनी प्रकिया जारी है।