सोनाखान -: वलांचल क्षेत्र के किसानों को बेमौसम बारिश होने से, दोहरी खर्च का सामना करना पड़ रहा है, बे मौसम बारिश होने से खेत में पानी भर गया है, खड़े फसल पानी के कारण गिर गया है, जहां किसान का हार्वेस्टर एवं चैन हार्वेस्टर दोनों ही नहीं चल पा रहा है, जिसके कारण किसानों को मजदूरों के माध्यम से धान की कटाई और ढूलाई का काम कराया जा रहा है, जो किसानों को दोगुनी खर्च के लिए बाध्य कर रहा है।
वनांचल कृषक युधिष्ठिर नायक ने बताया कि, किसान करे तो क्या करे, जो मिल जाय कहकर, आय व्यय को बिना सोचे अपनी किस्मत को कोसते हुए, हर दम काम कर रहा है, और सपना देखता है कि आने वाला साल बिल्कुल ठीक होगा, यह सोचकर अपने आप को सन्तुष्ट कर लेता है।
वहीं दूसरी ओर सरकार के किसान विरोधी नीति, बिजली बिल में बेतहासा वृद्धि, रसोई सामानों में GST, स्लेंडर ग़ैश के रेट में वृद्धि, भाजपा सरकार के दिखावा नीति, इन सारी चीजों से केवल किसान ही परेशान है, क्योंकि किसान का केवल एक ही आय है, और वो है खेती किसानी, जो आज दोगुनी बोझ बन गई है, आज किसान मजदूर, भूपेश बघेल सरकार को मन ही मन याद कर रहा है, और उसकी नीति को धन्यवाद दे रहा है।