ग्राम टेंगनाबासा में धूमधाम से मनाई गई कलार समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती।

Masb
इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती

छुरा /गरियाबंद :- ग्राम टेंगनाबासा में कलार समाज द्वारा इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम स्थित कलार समाज भवन में विशेष पूजा-अर्चना और भजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के माताओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा समाज भवन से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः भवन में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भगवान सहस्त्रबाहु एवं माता बहादुर कलारिन व छछानछाड़ू के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Masb
इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती

 

कलश यात्रा के बाद समाजजनों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों सामाजिक बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती हमारे समाज के लिए एकता, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती को ग्राम टेंगनाबासा सहित आसपास के ग्रामों में भी समाज बंधु अपने ग्राम में इष्ट देव की जयंती मनाई गई। सभी ने इष्ट देव से समाज की उन्नति, समृद्धि और आपसी एकता की कामना की।

 

इस अवसर पर कलार समाज छुरा परिक्षेत्र के मंडलेश्वर शिवलाल सिन्हा, हरिराम सिन्हा, चिंताराम सिन्हा, हेमंत सिन्हा, मानसिंह सिन्हा, मोहेंद्र सिन्हा, बालचंद सिन्हा, दशरथ सिन्हा, यादराम सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, रमेश सिन्हा, पुरन सिन्हा एवं समाज के युवागण व माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए सभी ने एक दूसरे को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती बधाई दी।

Share this content:

Leave a Comment