थाना देवभोग एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में विलुप्त प्रजाति सालखपरी की तस्करी का भंडाफोड़

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक जीवित सालखपरी एवं छाल बरामद

 

गरियाबंद, 26 अक्टूबर 2025/

गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना देवभोग पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव सालखपरी (पैंगोलिन) की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जीवित सालखपरी और सालखपरी की छाल (सेल) बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध गांजा, हीरा और वन्य जीव तस्करी पर रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति कार क्रमांक OD 08 D 7638 एवं मोटरसाइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG 05 C 9151 में ओडिशा से देवभोग की ओर सालखपरी और उसकी छाल अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई जा रही है।

 

सूचना पर थाना देवभोग पुलिस व सायबर टीम ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की गाड़ियां दिखाई दीं, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।

 

मारुति कार से एक जीवित सालखपरी (वजन 9 किग्रा) और मोटरसाइकिल से सालखपरी की छाल (वजन 6.13 किग्रा) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने सुनाबेड़ा वन्य अभयारण्य (ओडिशा) से सालखपरी का शिकार कर देवभोग क्षेत्र में बेचने की योजना स्वीकार की।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराएं 9, 27, 29, 31, 39(ख), 51(1)क, 52 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। बरामद जीवित सालखपरी को वन विभाग के सुपुर्द कर जंगल सफारी रायपुर भेजा गया है।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी –

 

1. भवतोष पात्र पिता परमेश्वर पात्र, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम अरेबेटा, थाना कलमपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

 

 

2. गोरे बारिक पिता मोनो बारिक, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम रेगालपाली, थाना कलमपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

 

 

3. कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

 

 

 

 

 

जप्त सामग्री –

 

एक जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) – वजन 9.000 किग्रा

 

सालखपरी की छाल (सेल) – वजन 6.13 किग्रा

 

एक सफेद रंग की मारुति कार (OD 08 D 7638)

 

एक मोटरसाइकिल HF डिलक्स (CG 05 C 9151)

 

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment