भाटापारा -: 7 अक्टूबर 2025 जिले में संचालित समाधान सेल की त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस को सफलता मिली है। थाना भाटापारा शहर पुलिस ने सूचना के आधार पर अपने पास अवैध चाकू रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर मिली सूचना के मुताबिक एक युवक मुंशी इस्माइल वार्ड, भाटापारा में चाकू लेकर घूम रहा था। सूचना की पुष्टि पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी की पहचान शंकर राव मराठी (उम्र 29 वर्ष, निवासी मुंशी इस्माइल वार्ड, भाटापारा) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 537/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में प्रारंभ की गई समाधान सेल के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं आपराधिक गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप या कॉल के जरिए साझा कर सकते हैं। इस व्यवस्था से लगातार अपराधियों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है।
Criminal ko thoda Sarkar shasan prashasan apni dekar Rani mile taki aam Janata ko thoda azadi mahsus Ho shasan prashasan ko Kadi Shakti bartani chahie dhanyvad
Chaku rakhne wale Chaku chhori rakhne wale logon Ko shasan prashasan apni nigrani mile taki aam log aam Janata aam भाई-बहन aap didi bahini man surakshit Rahe sake dhanyvad
इन लोगो के लिए ठोस कार्रवाई ज़रूरी है ✊”