छुरी में ‘समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्’ के गठन को लेकर हुई महिला सम्मेलन

SARJU PRASAD SAHU

April 16, 2026

छुरी/कोरबा | ब्राह्मण समाज की महिलाओं को एकजुट एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्’ के गठन हेतु गुरुवार को छुरी स्थित श्रीमती कालिंदी उपाध्याय के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् (छत्तीसगढ़) की प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती उमा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी के विधिवत पूजन एवं मंगलाचरण से हुई। उपस्थित महिलाओं ने मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास और संस्कारों के संरक्षण में महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। परिषद् का मुख्य उद्देश्य समाज की बहनों-बेटियों को एक मंच प्रदान कर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सहयोग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।

बैठक में परिषद् के प्रारंभिक ढाँचे पर चर्चा करने के साथ ही संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव माँगे गए। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और परिषद् के गठन का सर्वसम्मति से समर्थन किया। यह निर्णय भी लिया गया कि शीघ्र ही एक विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे जाएँगे।

समापन पर सभी ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर श्रीमती अदिति शुक्ला, मधु बाजपेयी, संक्रांति पाठक, दमयन्ती द्विवेदी, रीवा दुबे, संध्या पांडेय, राशि शुक्ला, पूजा मिश्रा, ममता शुक्ला, रोहिणी पाठक, सीमा दुबे, नीलम पांडेय, अलिंदी पांडेय, सविता पांडेय सहित छुरी निवासी अनेक स्वजन बहनें उपस्थित थीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment