सकरी का DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल फिर अव्वल: 10वीं में 100% रिजल्ट। 

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 16, 2026

टापर्स ने मारी बाजी।

 

सकरी। जहां कई स्कूल बेहतर रिजल्ट के लिए जूझते नजर आते हैं, वहीं डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम देकर सबको पीछे छोड़ दिया। रिजल्ट आते ही स्कूल इलाके में चर्चा का विषय बन गया।   इस बार भौमिक यदु ने 97.8% अंक लाकर टॉप किया और अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। प्रतिष्ठा जायसवाल (95%) और रूद्रांश प्रशांना वर्मा (90.4%) ने भी 90% से ऊपर अंक लाकर टॉप सूची में जगह बनाई। खुशी वर्मा (87.6%), डॉली यादव (86%) और जयश मांजरे (85.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पीछे नहीं रहे अन्य छात्र—दीपिका देवांगन (83%), तन्मय यादव (81.4%), सुसौम्य ध्रुव (79%) और रेणुका ध्रुव (74.4%) ने भी अच्छे अंक हासिल किए।

हर साल बेहतर, इस बार सबसे खास            स्कूल का रिजल्ट हर साल अच्छा रहता है, लेकिन इस बार का 100% रिजल्ट इसे खास बना गया। यही वजह है कि अब यह स्कूल इलाके के अन्य स्कूलों के लिए सीधी चुनौती बनता दिख रहा है।        **प्राचार्य ने कहा—टीमवर्क की जीत**।     प्राचार्य दीपशिखा सक्सेना ने साफ कहा कि यह सफलता सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।   रिजल्ट के बाद स्कूल में जश्न का माहौल रहा—छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी, तो अभिभावकों के चेहरे पर गर्व साफ नजर आया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment