वायरल ऑडियो कांड: गरियाबंद में उप निरीक्षक निलंबित,

BHUPENDRA SINHA

April 16, 2026

गरियाबंद :- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। ऑडियो में कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे के लेन-देन की बातचीत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच में वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज को थाना कोतवाली गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह की माना जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिना देर किए त्वरित निर्णय लेते हुए उप निरीक्षक अजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासित विभाग में जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस प्रकार का संदिग्ध आचरण, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और ऑडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment