नगर पंचायत छुरा में नव नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,

BHUPENDRA SINHA

July 22, 2026

छुरा / गरियाबंद:- नगर पंचायत छुरा के सभा कक्ष में बुधवार को नव नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव एवं धर्मेंद्र चंद्राकर को अनुविभागीय दंडाधिकारी छुरा विशाल महाराणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर, एसडीएम छुरा विशाल महाराणा, नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार सलामे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाना है।

बताया गया कि तीनों नव नियुक्त एल्डरमैन लंबे समय से जनसेवा, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं सार्वजनिक छवि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें नगर पंचायत छुरा में एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त एल्डरमैनों की नियुक्ति का नगरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सेवा भावना से नगर पंचायत छुरा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति बलराज पटेल, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव एवं धर्मेंद्र चंद्राकर का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, जनकल्याण एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद जताई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment