पूर्व मंत्री डहरिया के जन्मदिन पर सोनाखान वनाँचल से बधाई देने पहुँचे उनके समर्थक – प्रमोद कुमार

SARJU PRASAD SAHU

December 19, 2025

रिकोकला । तत्कालीन भूपेश सरकार में केबिनेट मंत्री रहें बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रथम विधायक, जनप्रिय, लोकप्रिय एवं सदाबहार नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया का 18 दिसम्बर को जन्मदिन था जन्मदिन के अवसर पर रायपुर स्थित उनके निज निवास सृष्टि सदन में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इसी दिन बाबा गुरुघासीदास का भी जन्म जयंती आता है सभी समर्थकों के द्वारा बाबा गुरुघासीदास जी के जयकारे के साथ ही साथ डहरिया भैया ज़िन्दाबाद के नारों से कार्यक्रम गूंज उठा। डॉ डहरिया के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से लेकर देर शाम तक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शुभचिंतक एवं आमजन लगातार पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देने पहुंचते रहें।

इस अवसर पर डॉ. डहरिया जी को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। आगंतुकों ने उनके सरल स्वभाव, जनसेवा एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना की।

जन्मदिन के खास अवसर पर “लाइफ केयर ब्लड सेंटर” एवं “शिवनाथ ब्लड सेंटर” के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। डॉ. डहरिया जी ने रक्तदाताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान का सबसे बड़ा उपहार है।

 

इसी जन्मदिवस को खास बनाने के उद्देश्य से सोनपुर निवासी साहू समाज प्रमुख परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला के अध्यक्ष वीरेंद्र माधव साहू एवं कार्यकारि अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू के द्वारा उन्हें हाथ से बनाई गई उनकी छायाचित्र उपहार स्वरूप डॉ डहरिया को भेंट कि गई।डहरिया इस अनुपम उपहार को पाकर अत्यंत खुश हुए एवं गदगद महसूस करते हुए सभी वनाँचल क्षेत्र सोनाखान से आएं अपने समर्थकों का एवं जनसैलाब का आभार प्रकट किया।

पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, आत्मीयता एवं जनसमर्थन का वातावरण बना रहा, जो डॉ. डहरिया के प्रति जनविश्वास और लोकप्रियता को दर्शाता है।

उक्त अवसर पर सोनाखान से विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष बया प्र प्रमोद कुमार साहू,वीरेंद्र माधव साहू, मनीराम पंकज, जगदीश राजपूत, भारत साहू प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment