भंवरचुवां में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

SARJU SAHU

August 9, 2026

महासमुंद। जिले के चौकी भंवरपुर (थाना बसना) अंतर्गत ग्राम भंवरचुवां में पुलिस ने शनिवार को बड़ी छापामारी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम निवासी यशवंत सोनी अपने घर में बड़ी मात्रा में शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी भंवरपुर की पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड डाली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 423/2026 पंजीबद्ध किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशवंत सोनी (पिता सुखराम सोनी, उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम भंवरचुवां, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) का निवासी है। इस कार्रवाई की सफलता के लिए चौकी भंवरपुर पुलिस टीम की सराहना की गई है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ और अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए ये कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। आरोपी यशवंत सोनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment