शिवलिंग पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, विहिप ने दी आंदोलन की चेतावनी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 9, 2026

सनातन की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’—अरुण पन्नालाल व हंसराज गोयल पर कार्रवाई की मांग

 

 

बलौदाबाजार, । भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग और सनातन धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद रायपुर विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख बताए जा रहे अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।विहिप का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट के माध्यम से करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कृत्य बताते हुए पुलिस-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

आस्था पर प्रहार किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

बजरंग दल जिला संयोजक दीपक कुमार साहू ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। शिवलिंग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। धार्मिक आस्था के प्रतीकों का अपमान करने की कोशिश को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक सामग्री को हटवाने की भी मांग की गई है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि आगे की स्थिति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।हालांकि, संगठन ने साथ ही हिंदू समाज से शांति बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर अपनी आवाज उठाने की अपील की है। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment