नानकसागर में गूंजा खेल का उत्साह — NPL कप 2026 का भव्य समापन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान  

SARJU PRASAD SAHU

April 25, 2026

महासमुंद / बसना।  गुलाबी ग्राम के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी विशेष पहचान रखने वाले नानकसागर में आयोजित NPL कप 2026 (टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता) का समापन अत्यंत ही भव्य, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल में सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला कुड़ेकेल और करीडोंगर के मध्य खेला गया, जिसने दर्शकों के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुड़ेकेल की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 58 रनों का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में करीडोंगर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को निर्धारित ओवरों से पहले ही हासिल कर लिया और NPL सीजन-3 का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में उपविजेता कुड़ेकेल, तीसरे स्थान पर कर्राभौना और चौथे स्थान पर गढ़पटनी की टीम रही।

समापन समारोह में सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर खिलाड़ियों, आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य दीपा साहू, चतुर्भुज आर्य, नेमिश साहू, सुवर्धन प्रधान, कमलचंद प्रधान, विनय प्रधान एवं कृतिवास प्रधान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान का जोशीला और प्रेरणादायक उद्बोधन  

अपने उद्बोधन में मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नानकसागर की यह पावन धरती केवल अपनी सुंदरता और गुलाबी पहचान के लिए ही नहीं, बल्कि खेल और प्रतिभा के लिए भी जानी जाती है। NPL जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करते हैं, जहां से खिलाड़ी अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज गांव-गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का सशक्त माध्यम है।

खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस जज्बे और संघर्ष के साथ आप सभी खिलाड़ियों ने मैदान में प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत आपके प्रयास और समर्पण में छिपी होती है।

आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि NPL कप 2026 का यह आयोजन अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का उदाहरण है। वे आयोजन समिति को बधाई देते हैं कि उन्होंने ग्रामीण स्तर पर इतना भव्य और सफल आयोजन किया।

युवाओं को संदेश उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर खेल और शिक्षा को अपनाएं। यही आपके उज्जवल भविष्य की कुंजी है। खेल के माध्यम से आप न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विजेता टीम को सम्मान समापन अवसर पर विजेता करीडोंगर टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता और अन्य टीमों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी और सम्मान का गर्व साफ झलक रहा था।

समापन समारोह ने यह साबित कर दिया कि नानकसागर अब केवल एक गांव नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं का उभरता हुआ केंद्र बन चुका है, और ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता युवाओं के उत्साह को नई ऊर्जा देती है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment