कोरबा पदाधिकारियों ने कौशल्या देवी साय का किया भव्य स्वागत

SARJU PRASAD SAHU

April 25, 2026

कटघरी जांजगीर-चांपा में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, यादव समाज को एकजुटता व विकास का संदेश

कोरबा। ग्राम कटघरी जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अतिथि सम्मान समारोह भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनकी गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

कोरबा से पहुंचे सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक एकजुटता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अपने संबोधन में कौशल्या देवी साय ने यादव समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का मूल आधार है, इसलिए युवाओं को उच्च शिक्षा और जागरूकता की दिशा में आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और आधुनिक अवसरों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया।

उन्होंने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में कोरबा के कई पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। नत्थू लाल यादव, अनूप यादव, कदम यादव, रमेश यादव, कमल नारायण यादव, बृजेश यादव, रंजू यादव, ओम नारायण यादव, कृष्णा यादव, सूर्य यादव और राम कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment