फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

May 8, 2026

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर (बतौली): सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर तीन वर्षों तक उसका दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया और बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी विक्रम सिंह (22 वर्ष), निवासी गहिला, की पहचान वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

  • पहली घटना: 5 अक्टूबर 2022 को आरोपी पहली बार छात्रा के घर पहुंचा और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
  • लगातार शोषण: इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल तक शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण करता रहा।

​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मई 2025 में वह गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी विक्रम सिंह ने उसे गुमराह किया और दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात (Abortion) करा दिया। इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और पीड़िता का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment